पिरो रहे थे लमहों को
जब धागों में यादों के
तब लमहों को थमना नहीं था
ज़िंदा रहना था अल्फ़ाज़ों को
क्यूँ आगया वक्त ऐसा
न रह पाया जो कल जैसा
कैसे लगने लगा वो कम
साँसों में ज़िन्दगी जो देता था
छूट गयी वो आँखें नम
प्यार का आइना जिनमें रहता था
काया पलट गई
इधर उधर यादें बिखर गई,
हर लमहा जो निकलता रहा
दर्द सीने में बढ़ाता गया,
फिर भी किसी कोने में दिल अपने
घर यादों का सजाता गया
भूलकर न भूले
वो लमहे सुहाने थे
वक़्त का दोष नहीं
किस्से खोखले ही पड़ जाने थे ||
जब धागों में यादों के
तब लमहों को थमना नहीं था
ज़िंदा रहना था अल्फ़ाज़ों को
क्यूँ आगया वक्त ऐसा
न रह पाया जो कल जैसा
कैसे लगने लगा वो कम
साँसों में ज़िन्दगी जो देता था
छूट गयी वो आँखें नम
प्यार का आइना जिनमें रहता था
काया पलट गई
इधर उधर यादें बिखर गई,
हर लमहा जो निकलता रहा
दर्द सीने में बढ़ाता गया,
फिर भी किसी कोने में दिल अपने
घर यादों का सजाता गया
भूलकर न भूले
वो लमहे सुहाने थे
वक़्त का दोष नहीं
किस्से खोखले ही पड़ जाने थे ||
No comments:
Post a Comment